फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में पेंटिंग के साथ लिख दिया वामपंथी छात्र संगठन का नाम

Thu, 02 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
महिला थाने में पेंटिंग के साथ लिख दिया वामपंथी छात्र संगठन का नाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के राज में महिला थानों में वामपंथी छात्र संगठनों का नाम चमकाया जा रहा है। जहां एक तरफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित तमाम संगठन वामपंथी छात्र संगठनों की राष्ट्र विरोधी विचार धारा के खिलाफ संघर्ष कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ करनाल महिला थाने में वामपंथी छात्र संगठन (आईसा) का नाम एक पेंटिंग के नीचे लिख दिया।
विज्ञापन


यह पेंटिंग सहोदय संगठन के सौजन्य से बनाई गई थी। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने महिला थाने का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनकी निगाह इस पेंटिंग पर पड़ गई। इस पेंटिंग को देखते ही उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि महिला थाने में राजनैतिक छात्र संगठनों का नाम नहीं लिखा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि आईसा वामपंथी छात्र संगठन है। इस पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के भी आरोप लगते रहे है। ध्यान देने वाली बात है कि राष्ट्रवादी संगठनों के बीच आईसा ने किस तरह से अपनी घुसपैठ बना ली। बताया जाता है कि स्मार्ट सिटी और राहगिरी जैसे प्रोजेक्टों में भी आईसा जैसे संगठनों के चेहरे नजर आ जाते है।

लेकिन इस तरफ से सभी लोग बेपरवाह है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नगरी में महिला थाने में आईसा जैसे संगठनों का नाम लिखा जाना प्रशासनिक और पुलिस की सूझ-बूझ पर सवालियां निशान खड़े करता है। जब इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने आपत्ति जताई तो जल्दबाजी में नाम मिटा दिया गया। इस संबंध में प्रदेश सचिव पंकज पुनिया तथा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि इस तरह से राजनैतिक संगठनों को चमकाना पुलिस द्वारा गलत परंपरा है। पुलिस को इस मामले में छानबीन करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें