फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को धान बेचने की खुली छूट देनी चाहिए : विजय सेतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राइस एक्सपोर्टस एसोसिएशन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय सेतिया ने कहा कि बारिश से धान भीग रहा है, खेतों में भी धान की फसल सड़ने लगी है, ऐसे मेें सभी को मिलकर किसानों की मदद करनी चाहिए। हरियाणा सरकार को इस विपत्ति के समय कुछ दिनों के लिए मंडी एक्ट को निरस्त करके किसानों की अपना धान कहीं भी बेचने की छूट देनी चाहिए। ताकि किसान अपना धान सीधे राइस मिलों को बेचकर नुकसान से बच सकें।
विज्ञापन

विजय सेतिया ने कहा कि चाहे आढ़ती हों, राइस मिलर हों, व्यापारी हों या फिर खरीद एजेंसियां, सभी किसानों से ही हैं। आढ़तियों और हरियाणा सरकार की लड़ाई में किसान पिस रहा है। आढ़ती हड़ताल पर मंडियां बंद करके बैठे हैं, हरियाणा सरकार धान अभी खरीद नहीं रही है। किसानों को अपना धान कहीं भी बेचने की आजादी नहीं है, ऐसे में आखिर किसान कहां जाए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कोई दूसरा समाधान हो तो बताए। बात सिर्फ दो चार दिनों की ही है, सिर्फ उन किसानों की है, जिन्होंने अपना धान काट लिया है। मंडियों में धान न बिकने से ढेरियों में धान गरम होकर खराब हो रहा है। खेतों में बारिश के कहर से फसल बिछ रही है। अभी यदि किसान सीधे राइस मिल को धान बेचता है, उस पर जुर्माना लग जाता है, राइस मिल का भी लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है। ऐसे में हरियाणा सरकार को चार पांच दिनों के लिए ही सही लेकिन किसान को कहीं भी अपना धान बेचने, जो भी अच्छा रेट दे, उसे बेचने की छूट दे देनी चाहिए, ताकि किसान को नुकसान से बचाया जा सके। कड़ी मेहनत और ब्याज पर धन लेकर किसान से अपनी फसल तैयार की है। जिसे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
विज्ञापन

---
फोटो-159
सेतिया के खिलाफ काले झंडे लेकर प्रदर्शन, लाइसेंस रद करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा।हरियाणा राइस एक्सपोर्टर एसोसिएशन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय सेतिया के बयान से नई अनाज मंडी के आढ़ती भड़क गए। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आढ़तियों ने पूरी मंडी में रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन देकर विजय सेतिया का लाइसेंस रद कराने की मांग करते हुए उसकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की।
आढ़तियों ने बताया कि राइस मिल एक्सपोर्ट के अध्यक्ष विजय सेतिया ने अपने बयान में कहा कि किसान को सीधे राइस मिलों को धान बेचने की इजाजत दी जाए ताकि फसल को नुकसान और किसान को और आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। शनिवार को आढ़ती भड़क गए ओर मंडी में एकत्रित होकर विजय सेतिया खिलाफ नारेबाजी की। आढ़तियों ने हाथ में काले झंडे लेकर पूरी मंडी में रोष मार्च निकाला। बाद में आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे और विजय सेतिया के ब्यान को लेकर उसका लाइसेंस रद करने की मांग की। नई अनाज मंडी के प्रधान विनोद जैन का कहना है कि विजय सेतिया ने बयान ठीक नहीं है। उनका लाइसेंस रद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और व्यापारियों को बेवजह तंग कर रही है। सरकार ने व्यापारियों की मांग को पूरा कर देना चाहिए ताकि मंडिया सुचारू रूप से चल सके। बाद में आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे और सचिव नरेश मान को ज्ञापन सौंपा। विजय सेतिया का लाइसेंस रद करने की मांग की।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -नई अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन करते व्यापारी।
××××××
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें