फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसान बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नौ दिन से करनाल रिंग रोड पर रास्ता बनाए जाने की मांग के लिए सोहाना गांव के पास किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। वीरवार को भारतीय किसान यूनियन भाकियू असंध कमेटी के प्रधान जोगिंद्र सिंह झींडा की अगुवाई में ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


झींडा ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि नौ दिन बीत जाने के बाद भी जिला करनाल प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों की सुध नहीं ले पा रहे हैं। इसके चलते भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ रहा है। भाकियू प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, युवा नेता सूरज और धरने के आयोजक बबलू सोहाना ने धरने पर पहुंचे असंध के किसानों के जत्थे का स्वागत किया। भाकियू नेताओं ने कहा कि जिला करनाल के प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हैं। जो सोहाना गांव में चल रहे आंदोलन की अनदेखी कर रहे हैं। इसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक करनाल रिंग रोड पर रास्ता नहीं बनाया जाता तब तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू सम्मान समिति के चेयरमैन ऋषिपाल दुपेढ़ी, संदीप झिंडा, बलविंद्र खिदराबाद, रणजीत जलमाना, कशमीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें