फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेत के कमरे में मिला किसान का शव, दोस्त पर है हत्या का शक

विज्ञापन
लोगों से जानकारी लेते पुलिस कर्मी संवाद
विज्ञापन
करनाल। गांव घोघड़ीपुर में खेतों में बने कमरे के अंदर रविवार दोपहर को 36 वर्षीय नवीन कुमार का शव मिला। नवीन के सिर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। उसके शरीर पर अन्य निशान भी मिले, जबकि शर्ट फटी हुई थी।
विज्ञापन

भाई गोविंद ने गांव के ही नवीन के दोस्त गोलू पर शक जताया है। दोनों ने रात को खेत में बने कमरे में शराब पी थी। घटना के बाद से गोलू गायब है। फिलहाल शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
गोविंद के अनुसार, नवीन शनिवार शाम घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। रविवार दोपहर करीब दो बजे खेत में बने कमरे में उसका शव मिला। खेतों के पास पेठा बनाने की फैक्टरी भी संचालित है। फैक्टरी की ओर से सूचना दी गई थी कि नवीन को चोट लगी हुई लग रही है और आकर देख लें। इसके बाद नवीन का छोटा भाई खेत में पहुंचा। वहां नवीन बाइक पर पड़ा हुआ था। भाई ने उसे सीधा किया तो वह मृत मिला।
विज्ञापन

रात को दोस्त के साथ पी थी शराब
थाना प्रभारी मधुबन थाना प्रभारी लखबीर सिंह के अनुसार, नवीन ने शनिवार रात करीब 12 बजे तक दो लोगों के साथ शराब पी थी। परिजनों ने गांव के ही गोलू पर शक जताते हुए बताया कि रात को नवीन उसके साथ खेत में बने कमरे में था। हालांकि, नवीन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके शरीर पर चोटें कैसे आईं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेतीबाड़ी करता था नवीन
नवीन खेतीबाड़ी का काम करता था। उसकी शादी हो चुकी थी और कोई बच्चा नहीं था। परिवार ने किसी से रंजिश होने की जानकारी से भी इन्कार किया है। शव मिलने की सूचना पर मधुबन थाना पुलिस और सीआईए-2 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस
मधुबन थाना प्रभारी लखबीर सिंह के अनुसार, परिजनों ने नवीन के दोस्त गोलू पर शक जताया है। पुलिस के मुताबिक, गोलू घटना के बाद से गायब है और उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल से मिली जानकारी और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें