फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रात के अंधेरे में किसान लगा रहे अवशेषों में आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जुंडला। कृषि विभाग के फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर की जा रही कार्रवाई धरातल से कोसों दूर नजर आ रही है। रात के अंधेरे में किसान धड़ल्ले से फसल अवशेषों में आग लग रहे हैं। शनिवार रात करीब 6:30 बजे औगंद गांव से गोंदर रोड पर कई स्थानों पर फसल अवशेषों में आग जलने की घटना देखी गई।
विज्ञापन

मामले को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवा दिया गया है, लेकिन कार्रवाई नाम मात्र ही होती है। फसल अवशेषों को जलाने के लिए किसानों ने नया तरीका खोज निकाला है। शाम होते ही किसान खेतों में आग लगाने के साथ-साथ ट्रैक्टर और हेरो को साथ जोड़कर रखते हैं। खेतों में जैसे ही आग लगती है उसके पीछे तुरंत ही ट्रैक्टर हेरो से जुताई शुरू कर देते हैं ताकि अगर आला अधिकारी मौके पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे तो उन्हें फसल अवशेष जलने के निशान न मिले। किसान नीरज, सोनू, रजत व अशोक ने बताया कि अब अगले 10 दिनों में क्षेत्र में फसल अवशेषों में आग जलाने की घटनाएं ज्यादा होंगी, क्योंकि किसान जल्द अपने खेतों में अगेती गेहूं की बिजाई शुरू कर रहे हैं। क्षेत्र में आग जलने की ज्यादा घटनाएं होने से वातावरण में प्रदूषण का लेवल ज्यादा होगा। जिससे आने वाले दिनों में अनेक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहेगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें