पानीपत। जीटी रोड पर बड़ाैली गांव के सामने बुधवार रात सड़क पार कर रहे किसान धर्मेंद्र की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। धर्मेंद्र खेत से घर पैदल आ रहा था। उनके पीछे उनके बड़े भाई नरेंद्र आ रहे थे। सदर थाना पुलिस कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बड़ौली गांव के नरेंद्र ने बताया कि वे चार भाई बहन हैं। उनके छाेटे भाई धर्मेंद्र खेतीबाड़ी करते थे। वे बुधवार रात को खेत में गए हुए थे। वे दोनों रात 12:30 बजे खेत का काम निपटाकर घर लाैट रहे थे। धर्मेंद्र उनसे आगे चल रहे थे। वह जीटी रोड पार करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उनके भाई काे टक्कर मार दी। वह धमेंद्र को जिला अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाने के साथ जीटी रोड का यातायात सुचारु कराया। ब्यूरो