फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 30 और 31 को कुरुक्षेत्र में होगी

Sat, 16 May 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र द्रोणाचार्य स्टेडियम में 30-31 मई को होगा। इसके लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 25 मई तक पंजीकरण कराना होगा।

हरियाणा एथलेटिक्स अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि अगर कोई एथलीट खिलाड़ी समयानुसार पंजीकरण नहीं करता है तो इसके लिए एथलीट खुद जिम्मेदार होंगे। चैंपियनशिप में पंजीकरण के लिए एएफआई यूआईडी का होना अनिवार्य है। हरियाणा एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100, 200, 400, 800, 1500, पांच हजार, 10 हजार मीटर दौड़ कराई जाएगी। इनके साथ 100 मीटर हर्डल, 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल इवेंट, तीन हजार मीटर स्टेपल चेंज इवेंट, हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप और पोलवाल्ट, शॉट पुट, डिस्कस, हैमर और जेवलिन थ्रो इवेंट, हैप्टाथलान इवेंट, डैक्थलान और रेस वाॅक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 16 साल से कम आयु वर्ग के एथलीट भाग नहीं ले सकते हैं। इसके बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा 24-28 जून को पांच दिवसीय 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन भुवनेश्वर के ओडिशा में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें