फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: 21 दिन का पीपीई किट का बिल बना 44 हजार, प्राइवेट अस्पताल में मरीज के परिजनों का हंगामा

Wed, 26 May 2021 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)

सार

परिजनों का आरोप है कि उनके मरीज का अस्पताल में 21 दिन इलाज चला। अस्पताल प्रशासन ने प्रतिदिन दो हजार रुपये के हिसाब से पीपीई किट के पैसे मांगे जो बहुत ज्यादा हैं।
 
विज्ञापन
करनाल में हंगामा करते मरीज के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में प्राइवेट अस्पतालों की लूट जारी है। हरियाणा के करनाल में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविड-19 मरीज के परिजनों को जो बिल दिया उसमें पीपीई किट का दाम देखकर परिजन भौचक्के रह गए। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उनके मरीज का बिल ज्यादा बनाया है और जब वह बिल के बारे में बात करने लगे तो उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन धक्का-मुक्की के आरोपों को निराधार बता रहा है। 


मरीज के परिजन ने बताया कि उसका मरीज 21 दिन पहले पॉजिटिव आया था। मरीज के तीन टेस्ट करवाए गए थे, जिसमें से दो रिपोर्ट निगेटिव और एक पॉजिटिव आई थी। तबीयत खराब होने पर वह अपने मरीज को जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया। करीब 21 दिन उसके मरीज का इलाज चला। जब उसने अस्पताल से बिल मांगा तो उसमें हर दिन का पीपीई किट का चार्ज दो हजार रुपये लगाया गया था जो 44 हजार रुपये बना। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने ज्यादा बिल बनाकर उनके साथ ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें