फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट : आचार्य देवव्रत

Mon, 07 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि आज भारतीय नैतिक मूल्यों में दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है। इसके दुष्परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं, जोकि आने वाले समय में घातक साबित होंगे, इसलिए बच्चों में भारतीय संस्कृति को कूट-कूट कर भरना जरूरी है।  हिमाचल के राज्यपाल रविवार सायं यूनिवर्सल अकादमी घरौंडा के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूली बच्चों व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, अतिथि महात्मा वेदपाल आर्य, विशेष अतिथि शांतनू प्रकाश, बिंदू राणा, स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य कुशल पाल राणा, अमित अग्रवाल, अरवीन व मनदीप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह को शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समां बांधा। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रशासन की ओर से स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें