फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में पांच डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठिठुरन

Mon, 07 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे व सर्द हवा के चलते पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया है। पारे में गिरावट के साथ ही अचानक ठिठुरन भी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आम जन-जीवन पर पड़ता नजर आ रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री कम होकर 11 से नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट के साथ सर्द हुए मौसम में लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर दिया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में घने कोहरे के साथ तापमान में भारी गिरावट आने के आसार है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इससे सड़कों पर वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा सुबह नौ से दस बजे तक कोहरे में लिपटा रहा। कोहरे से तापमान में आई गिरावट से बढ़ी एकाएक ठिठुरन लोगों को चादर व गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर किया। अचानक ठंड बढ़ने से स्टेडियम व पार्कों में भी बच्चों की चहल-पहल कम दिखाई दी। दिन में करीब 11 बजे निकली चटख धूप के बाद ही जन-जीवन ने रफ्तार पकड़ी।  
बॉक्स
फसलों के लिए अमृत के समान
कृषि उप निदेशक डॉ. प्रदीप मिल ने बताया कि  कोहरा रबी की फसल गेहूं, जौ, चना व सरसों के लिए अमृत के समान हैं। तापमान कम होने से इस तरह की फसलों की पैदावार के लिए अच्छा होगा। हालांकि पाला नहीं जमा तो यह सर्दी फसलों के लिए किसी तरह से नुकसानदायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें