फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 और बिजली बिलों की मिलीं फर्जी एंट्री, 2.57 लाख की हेराफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। बिजली वितरण निगम में एचसीएल के पोर्टल पर फर्जी एंट्री कर लाखों के गोलमाल के मामले में ऑडिट रिपोर्ट में परतें और खुलीं तो दो लाख 57 हजार रुपये और गबन सामने आया है। ऑडिट रिपोर्ट में पहले ही चार लाख 57 हजार रुपये की राशि हड़पने का मामला सामने आ चुका है। जिसमें निगम ने हेड कैशियर को निलंबित कर दिया था। हालांकि निलंबित कैशियर का कहना है कि विभागीय आईडी को हैक होने के कारण गड़बड़ी हुई है। इससे पहले भी दोबार ऑडिट किया गया लेकिन इसमें हेराफेरी दिखाई नहीं दी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इसमें अभी कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
घरौंडा उपमंडल के आडिट में 2019-20 के खातों में 18 नकद एंट्री मिली हैं जो फर्जी बताई गई थी। इनमें करीब दो लाख 57 हजार की रकम कैश में ली गई लेकिन उसे बैंक में जमा नहीं करवाया गया। 2020-21 की ऑडिट रिपोर्ट में बिलिंग पोर्टल से जुड़ी 31 फर्जी एंट्री पकड़ी गईं, जिनमें चार लाख 57 हजार की राशि की हेराफेरी का मामला सामने आया था। फर्जी एंट्री की पोल खुलने के बाद हेड कैशियर बृज शर्मा ने पांच लाख 29 हजार रुपये जमा करा दिए थे। अब 2019-20 के रिकॉर्ड में भी फर्जी एंट्री मिलने से मामला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस मामले में हेड क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। हालांकि अभी कई ऐसे अधिकारी हैं, जिन पर गाज कभी भी गिर सकती है। इधर, निलंबित हेड कैशियर बृज शर्मा ने बताया कि उन्होंने कैश में प्राप्त बिलों को बैंक डिपॉजिट करवाने में कोई गड़बड़ी नहीं की।
विज्ञापन

कार्यालय में कार्यरत कई कर्मचारियों के पास उनकी आईडी और पासवर्ड थे। उनके कंप्यूटर सिस्टम के अलावा उनकी आईडी को घरौंडा दफ्तर के छह अन्य कंप्यूटर व करनाल तथा नेवल के सिस्टम से आपरेट किया गया है। इसने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पांच लाख 29 हजार जमा करा दिए थे। आईडी हैक कर की गई इस साइबर हेराफेरी की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

ऑडिट रिपोर्ट में 49 फर्जी एंट्री मिली हैं। जिसमें सात लाख 14 हजार रुपए का गबन होने की बात सामने आई है। उच्चाधिकारियों को लिखा गया है कि पिछले रिकॉर्ड की भी जांच करवाई जाए ताकि सत्यता सामने आ सके।
- राजीव ढिल्लों, एसडीओ घरौंडा
घरौंडा बिजली महकमे के एसडीओ की तरफ से लाखों के गबन की शिकायत मिली है। इस संदर्भ में जांच की जा रही है।
- दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें