फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाईपास रो की सड़क के कमजोर हिस्से को उखाड़ा, ठेकेदार ने दोबारा बनानी शुरू की

Sun, 07 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
तहसील कैंप के एवन स्कूल में मुल्तानी फिल्म सजा-2 के निर्माता कमल नयन वर्मा को सम्मानित करते स्क
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29 बाईपास राेड पर रात में बनाई नई सड़क के कमजाेर हिस्से को उखाड़ दिया है। अब नए सिरे से बेसमेंट (बीएम) की लेयर बिछाई जाएगी। साथ ही अब रात के समय सड़क निर्माण नहीं हाेगा।
विज्ञापन


सेक्टर-29 बाईपास राेड पर जीटी राेड से अग्रसेन चाैक करीब 2.25 कराेड़ में सड़क बनाई जा रही है। दाई तरफ की सड़क करीब सात महीने पहले बना दी थी। अब बाई तरह की सड़क बनाई जा रही है। ठेकेदार ने रात के समय सड़क बना दी। स्थानीय लोगों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। नगर निगम आयुक्त डाॅ. पंकज ने मामले के सामने आते ही अधिकारियों को सड़क उखाड़ने के आदेश दिए। निगम के इंजीनियर ने ठेकेदार से बात की और सड़क के उक्त हिस्से को हटा दिया। निगम आयुक्त ने कहा कि सड़क रात के समय नहीं बनाई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब निर्माण के दाैरान वाहनाें के प्रवेश पर भी राेक लगा दी है। प्रवेश रास्ताें पर ड्रम रख दिए। इसके साथ में तार, रिफ्लेक्टर टेप और रस्सी भी बांधी हैं। अब तक सड़क बनते ही उसी हिस्से को वाहनाें के लिए खाेल दिया जाता था। ठेकेदार दिनेश ने बताया कि सड़क गुणवत्तापूर्वक बनाई जा रही है। वाहनों के आने पर बजरी निकल गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें