फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार पूर्व सैनिक की मौत

Tue, 09 Dec 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। करनाल-गढ़ी बीरबल रोड पर घीड़ गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटर पर सवार पूर्व सैनिक यशपाल (60) की मौत हो गई। कुंजपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अस्पताल में हड़ताल के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ट्रक चालक मौके से भाग गया। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि सोमवार दोपहर को शेरगढ़ टापू गांव निवासी यशपाल स्कूटर पर सवार होकर बड़ागांव की ओर से अपने गांव जा रहे थे। घीड गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मारी। यशपाल सड़क पर जा गिरे। सिर में चोट की वजह से उनकी मौत हो गई। यशपाल ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें