फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकान से चुराई 35 हजार की नोटों की माला, 11 सौ की नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। खेड़ा गांव में सोमवार तड़के 3 बजे गिफ्ट की दुकान में छत के रास्ते से घुसे दो नकाबपोश चोर 36 हजार रुपये नकदी सहित कॉस्मेटिक का सामान चोरी करके ले गए। चोर दुकान में रखा वाईफाई सेट भी ले गए।
चोरों ने दुकान के बाहर और अंदर लगे हुए कैमरों को तोड़ दिया। हालांकि इससे पहले उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। सदर थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। दुकानदार कर्मबीर ने बताया कि रविवार रात को वह दुकान को अच्छी तरह से बंद करके गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोमवार तड़के 3 बजे दो नकाबपोश चोर उनकी दुकान की साइड़ वाली निर्माणाधीन दुकान की सीढ़ियों के रास्ते दुकान की छत पर पहुंचे। पहले दुकान की छत पर एक नकाबपोश चोर ने बाहर लगे कैमरे पर डंडा मारकर तोड़ दिया। इसके बाद छत पर लगा दुकान का दरवाजा तोड़ा। चोरों ने अंदर जाकर करीब 35 हजार रुपये के नए नोटों की मालाएं, 11 सौ रुपये की नकदी, गिफ्ट आइटम, कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान में रखा वाईफाई सेट भी चोरी करके ले गए। चोरों ने हाथ में लिए लोहे के औजारों से दुकान के गल्ले को उखाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार कर्मबीर ने बताया कि चोरी के कारण उन्हें डेढ़ से दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें