माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अल सुबह किसी ने मेरठ रोड स्थित एक ढाबे से नकदी और सामान से भरा बैग चोरी कर लिया। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बीजना गांव निवासी अनूप राणा ने बताया कि उनका मेरठ रोड पर विकास कॉलोनी में ढाबा है। रात में उनका भाई राहुल राणा ढाबा पर सोया हुआ था। सुबह 6.55 बजे कोई युवक उनके ढाबे में आया। इसके कुछ समय बाद हेलमेट पहने कोई दूसरा लड़का अंदर आया और काउंटर के साथ कुर्सी पर रखे बैग को उठाकर ले गया। इस बैग में 45 हजार रुपये नकद, कार व बाइक की आरसी सहित अन्य सामान था।