फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम की घोषणा के दो साल बाद भी नहीं बना छठ घाट

विज्ञापन
सीएम की घोषणा के दो साल बाद भी नहीं बना छठ घाट - फोटो : सीएम की घोषणा के दो साल बाद भी नहीं बना छठ घाट
विज्ञापन
छठ पूजा समिति और गणपति विसर्जन मंडल के सदस्यों में जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। पश्चिमी यमुना नहर पर छठ महापर्व के लिए घाट निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से घाट बनाने की घोषणा के करीब दो साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों, छठ पूजा समिति और गणपति विसर्जन मंडल के सदस्यों में नाराजगी बढ़ रही है।
छठ पूजा समिति के प्रधान अमरजीत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2024 में इंद्री की अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली के दौरान घाट बनाने की घोषणा की थी। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। संबंधित विभाग की ओर से भी कोई स्पष्ट सूचना जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वे घाट निर्माण को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार मिल चुके हैं। लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति विसर्जन मंडल की भी मांग
गणपति विसर्जन मंडल के प्रधान जयदेव वर्मा ने बताया कि मंडल 17 वर्षों से गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विसर्जन के समय नहर किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। उचित घाट न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें