फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिवाली के बाद भी नहीं थमी ट्रेनों में भीड़, अब लौटने की होड़ में यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिवाली बीत चुकी है लेकिन रेलवे स्टेशन पर भीड़ अब भी कम नहीं हुई है। त्योहार से एक सप्ताह पहले जहां उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों का तांता लगा था। वहीं, अब लौटने वालों की भीड़ ने स्टेशन पर हालात फिर से वैसे ही बना दिए हैं। हर आने-जाने वाली ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर दिन-रात यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह शाम तो प्लेटफार्मों पर पैर रखने तक की जगह नहीं रहती। एक्सप्रेस ट्रेनों से लेकर पैसेंजर और लोकल ट्रेनों तक सभी में ओवरलोडिंग की स्थिति है। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, अंबाला, पानीपत के रूट की ट्रेनों में देखी जा रही है। कई यात्री तो टिकट न मिलने की वजह से जनरल डिब्बों में किसी तरह सफर कर रहे हैं। त्योहार के बाद लौटने की जल्दबाजी में यात्री सीट की परवाह किए बिना ट्रेन में चढ़ रहे हैं। कई बार भीड़ को काबू में रखने के लिए रेलवे पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासतौर पर शाम के समय चलने वाली ट्रेनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है, जब कामकाजी लोग और छात्र बड़ी संख्या में लौटते हैं। आगामी दिनों मेें छठ पर्व के कारण भी रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ बढ़ती रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्मों पर अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है और घोषणाएं लगातार की जा रही हैं।
विज्ञापन

भीड़ के कारण कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। वहीं, आरक्षण काउंटरों और टिकट वेंडिंग मशीनों पर भी लंबी कतारें लगी रहती हैं। यात्री बताते हैं कि दिवाली से पहले टिकट मिलना मुश्किल था और अब लौटने के लिए भी स्थिति वैसी ही है। जनरल डिब्बों में इतनी भीड़ रहती है कि कई बार यात्री ट्रेन की सीढ़ियों और दरवाजों तक पर लटक कर सफर करते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें