फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिश्वत लेने का आरोपी ईएसआई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 20 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े कुंजपुरा थाना में तैनात (ईएसआई) सहायक निरीक्षक राजकुमार को बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी ने पाक्सो के मामले में नाम निकालने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 35 हजार रुपये में तय हो गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार सुमित व गौरव के खिलाफ कुंजपुरा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। केस की जांच आरोपी सहायक निरीक्षक राजकुमार कर रहे थे। मामले में उनके भाई गौरव का नाम निकालने की एवज में आरोपी राजकुमार ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मंगलवार को आरोपी को कुंजपुरा थाना के बाहर चाय की दुकान से एसीबी की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ लिया था। एसीबी के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी सहायक निरीक्षक राजकुमार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें