फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खंडहर स्वास्थ्य केंद्र में मिले स्मैक के खाली पत्ते व टीके

विज्ञापन
खंडहर पीएचसी में छानबीन करते पुलिस कर्मचारी व ग्रामीण। ग्रामीण
विज्ञापन
पाई। गांव को नशामुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने विशेष मुहिम शुरू की है। इसी के तहत पंचायत प्रतिनिधि नरेश ढुल ने ग्रामीणों और पुलिस टीम के साथ गांव के पुराने और खंडहर हो चुके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पंचायत को सूचना मिली थी कि यह भवन नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम को परिसर में स्मैक के खाली पत्ते, इस्तेमाल किए गए नशीले इंजेक्शन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की। पंचायत इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास करेगी। सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल ने बताया कि नशे की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही गांव में आम पंचायत बुलाई जाएगी। इसमें ग्रामीणों की भागीदारी से आगे की रणनीति तय की जाएगी।

खंडहर पीएचसी में छानबीन करते पुलिस कर्मचारी व ग्रामीण। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें