फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने जीता कांस्य

विज्ञापन
ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने जीता कांस्य
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। हरियाणा ड्रेगन एवं ट्रेडिशनल खेल संघ की ओर से बिहार के जिला मोतिहारी में 10वीं नेशनल ड्रेगन बोट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 22 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हरियाणा की ओर से पुरुष वर्ग में 15 और महिला वर्ग में 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा की ओर से महिला वर्ग की टीम ने 500 मीटर इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

महिला वर्ग में आंचल, दीप्ति, मीना, देविका, मीनाक्षी, रीतिका, स्वाति, शिवानी, गरिमा, मुस्कान, प्रीति पाल व संदीप शामिल रहे। प्रतियोगिता में सभी राज्यों से करीब 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो खिलाड़ी आंचल पानीपत और मीना हिसार को छोड़ बाकी सभी खिलाड़ी करनाल से संबंध रखते हैं। हरियाणा ड्रेगन बोट संघ के महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में नौकायन का क्रेज बढ़ रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती के साथ-साथ अन्य खेलों में भी मेडल जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें