फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारियों ने हड़ताल की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
- सब यूनिट गढ़ी बीरबल में की गई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सब यूनिट गढ़ी बीरबल के कर्मचारियों की मासिक बैठक गढ़ी बीरबल के बिजली निगम दफ्तर में हुई। इसमें 9 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

राज्य कमेटी के सदस्य मलकीत सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं, इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लिया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, सरकारी विभागों का निजीकरण बंद किया जाए, आठवां वेतन लागू किया जाए, एक्सग्रेसिया पॉलिसी पूर्ण रूप से लागू की जाए। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर सब यूनिट गढ़ी बीरबल के सभी कर्मचारी 9 जुलाई की हड़ताल में शामिल होंगे। मौके पर यूनिट प्रधान राजीव राठी, नवीन शर्मा, मनीष कांबोज, सुरेश, पवन, मुकेश, नीरज शर्मा, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें