करनाल। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी। जिला प्रधान कर्मवीर सिंह और जिला सचिव दीपक कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश के तमाम मजदूर, किसान, खेतिहर मजदूर, कर्मचारी और व्यापारी वर्ग में रोष है। दीपक कुमार ने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी। सभी वर्गों से कर्मचारी, किसान और व्यापारी इसमें शामिल होंगे। देशभर में 25 करोड़ से ज्यादा लोग हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि लंबा समय बीत गया है लेकिन न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा। सरकार ने कर्मचारियों के साथ जो समझौते किए वह लागू नहीं किए गए हैं। संवाद