संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर बुधवार को ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की मेरठ रोड सब यूनिट से जुड़े कर्मचारियों ने नारेबाजी की और एक घंटा काम बंद विरोध जताया।
हरियाणा के कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण कर सरकार जनता और कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एंड इंजीनियर के आह्वान पर गेट मीटिंग की। अध्यक्षता मेरठ रोड सब यूनिट के प्रधान सुरेंद्र कंबोज व संचालन प्रदीप ने किया।
मुख्य रूप से राज्य उप महासचिव राजेंद्र राणा, यूनिट के उप प्रधान संजीव व कैशियर जोगिंदर सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने इस निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन करने के लिए यूनियन मजबूर होगी। निजीकरण के फैसले को किसी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य उप महासचिव राजेंद्र राणा, सिटी यूनिट के उप प्रधान संजीव, कैशियर जोगिंदर सिंह, महिमा सिंह, कैलाश, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।