फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बच्चों को संस्कारवान और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष पर महिलाओं ने लिए संकल्प, बोली- सपना साकार करने का करेंगी प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। महिलाओं ने नए साल की शुरुआत नए संकल्पों और उमंग के साथ की है। वसंत विहार की महिलाओं ने जीवन को नई दिशा देने और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरक संकल्प लिए हैं। किसी ने अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया तो किसी ने नौकरी के साथ-साथ अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने व किसी ने गृहस्थी को खुशहाल बनाने के लिए खुद नौकरी कर अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। सभी का कहना था कि महिलाओं का स्तर पहले की अपेक्षा काफी बदला है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नाम कमा रहीं हैं। वह सामाजिक ही नहीं बल्कि राजनीतिक बदलाव का भी दम रखती हैं।


कॅरिअर व परिवार के बीच बनाएंगी संतुलन

कोमल ने बताया कि वह विवाहित है। फार्मेसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही है। व्यस्तता के बावजूद उसने तय किया है कि वह अपने कॅरिअर और परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखेगी। कोमल का कहना है कि सफल होने का मतलब सिर्फ कॅरिअर नहीं, बल्कि परिवार के साथ भी खुशियां बांटना है। इस साल उन्होंने सप्ताह में कम से कम एक दिन परिवार के साथ बिताने और अपने पेशे में श्रेष्ठ बनने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन



बच्चों की शिक्षा पर खास ध्यान देने का निश्चय
सुदेश ने तय किया है कि इस साल वह हर दिन अपने बच्चों को किताबों के साथ-साथ जीवन के मूल्य और अच्छे संस्कार देने के लिए समय निकालेगी। उनका मानना है कि शिक्षा का असली उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर और अच्छे इंसान बनाना है। वह एक गृहिणी है, जो अपने परिवार की खुशियों का केंद्र है। इस साल बच्चों के मानसिक और शैक्षिक विकास पर खास ध्यान देने का निश्चय किया है।


पढ़ाई को देंगी प्राथमिकता

निधि का कहना है कि डॉक्टर बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका सपना है। इसके लिए वे मेहनत और धैर्य से अपनी शिक्षा पूरी करने की ठान चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने इस साल कॉलेज में जाना शुरू किया है, जिसमें वह डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने इस साल का संकल्प लिया है कि वे अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देंगी और हर बाधा को पार करेंगी।
विज्ञापन



कारोबार से मजबूत करेंगी आर्थिक स्थिति
रीना ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया है ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें और खुद की एक अलग पहचान बना सकें। रीना भी गृहिणी हैं और इस साल उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कढ़ाई-बुनाई के शौक को व्यवसाय में बदलने का सपना देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें