फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगाें को लेकर बिजली निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन करते ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचा
विज्ञापन
गुहला-चीका। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के बैनर तले बिजली निगम के कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों के कथित तानाशाही रवैये और पूर्व में किए गए वादों से मुकरने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की दूसरे दिन की गेट मीटिंग हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली निगम गुहला के अधिकारी कर्मचारियों की जायज मांगों और महत्वपूर्ण समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बजाय लगातार तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। इतना ही नहीं, पूर्व में आयोजित बैठकों के दौरान जिन मांगों को लेकर सहमति बनी थी और अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया था, अब उन्हीं वादों से पीछे हट रहे हैं।
यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को उनकी निर्धारित पदस्थापना और पद के अनुसार ही ड्यूटी पर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जो सहायक लाइनमैन कार्यालय में लिपिक का कार्य कर रहे हैं, उन्हें तुरंत कार्यालय से हटाकर फील्ड में भेजा जाए। इस अवसर पर सब यूनिट प्रधान धर्मवीर सीड़ा, यूनिट सचिव राकेश कुमार, राज्य उपप्रधान स्वराज सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा, सब यूनिट प्रधान सुदर्शन कुमार, सचिव अनुज, प्रदीप, विनोद, रामनिवास, मनीष, महेंद्र, सुभाष, राकेश, देवेंद्र, बलबीर, राजेश उपस्थित रहे।

गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन करते ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें