फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग मचाने वालों के लिये चार रिजर्व तैनात, पांच कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के दौरान हुड़दंग करने वाले लोगों के लिये जिले में पुलिस की चार रिजर्व तैनात हैं। जिनमें 100 से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं। इनमें एक रिजर्व डीपीजी की ओर से है तो वहीं दूसरी रिजर्व का नेतृत्व एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया करेंगे। तीसरी एएसपी मुकेश कुमार के नेतृत्व में रहेगी तो वहीं चौथी रिजर्व का नेतृत्व हेड क्वार्टर डीएसपी वीरेंद्र सैनी करेंगे। एएसपी मुकेश के नेतृत्व में बनाई गई रिजर्व असंध में तैनात रहेगी।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिये जिला पुलिस द्वारा पांच अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाये गये हैं। यदि कंट्रोल रूम नंबर 100 पर बात न हो तो वहे इन अस्थाई नंबरों पर सूचना दे सकें। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। 47 पेट्रोलिंग पार्टी तैनात रहेंगी जिनमें 188 पुलिसकर्मी तैनात हैं। सभी पेट्रोलिंग पार्टियों के साथ एक एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं।
एक बूथ पर दो कर्मचारी हैं तैनात
एसपी ने बताया कि सभी विधानसभा में 557 स्थानों पर 1142 बूथ बनाये गए हैं। एक बूथ पर दो पुलिस कर्मी तैनात हैं। इन बूथों पर 166 एनजीओ और 158 मुख्य सिपाही, 803 सिपाही और 1396 होमगार्ड और एसपीओ तैनात हैं। इनके अलावा 251 आईआरबी के जवान भी तैनात जिला पुलिस के साथ तैनात हैं।
विज्ञापन

आज शाम छह बजे तक रहेगी 26 नाकों पर चेकिंग
जिले में 26 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। 104 सुरक्षाकर्मी चेकिंग कर रहे हैं। यूपी की सीमाओं पर पांच नाके लगे हैं, इनमें चार झिंझाना और एक गंगोह क्षेत्र में लगा हैं जो रविवार शाम छह बजे तक रहेंगे।
विज्ञापन

ये अस्थायी बनाए गए हैं कंट्रोल रूम
करनाल पुलिस कंट्रोल रूम - 94666-52000
घरौंडा पुलिस कंट्रोल रूम - 98966-67171
असंध पुलिस कंट्रोल रूम - 94664-70904
नीलोखेड़ी पुलिस कंट्रोल रूम - 94162-19241
इंद्री पुलिस कंट्रोल रूम - 82954-97777
इन सभी अस्थार्यी कंट्रोल रूमों के इंचार्ज डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सैनी रहेंगे। जिनका मोबाइल नंबर 97299-90701 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें