फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: साइकिल सवार को कार ने टक्कर मारकर दूर तक घसीटा, बुजुर्ग की हुई मौत; आरोपी चालक फरार

Sun, 22 Feb 2026 04:27 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल

सार

श्रवण परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और रोजमर्रा के कार्यों के लिए साइकिल से ही आना-जाना करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल शहर के नमस्ते चौक से मीरा घाटी की ओर जा रहे 66 वर्षीय श्रवण को पंजाब नंबर की कार ने कुचल दिया। हादसे में उनकी जान चली गई। वह साइकिल पर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पंजाब नंबर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उन्हें कार दूर तक घसीटते हुए ले गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक घबराकर कार को लेकर मौके से भाग गया। घटना के बाद चौक पर भीड़ जमा हो गई और लोगों में रोष देखने को मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में कार की पहचान हो चुकी है और जल्द ही चालक को ट्रेस कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


श्रवण परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और रोजमर्रा के कार्यों के लिए साइकिल से ही आना-जाना करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नमस्ते चौक शहर का व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र है, जहां हर समय ट्रैफिक का दबाव रहता है। इसके बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर, सिग्नल व्यवस्था या पुलिस की स्थायी तैनाती जैसी व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं। कई सामाजिक संगठनों ने पहले भी प्रशासन से यहां ट्रैफिक नियंत्रण के ठोस उपाय करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें