फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: मामूली विवाद में हिंसा, पड़ोसियों ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला; निगदू में हुई वारदात

Sun, 22 Feb 2026 12:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

करनाल के निगदू में दो युवकों पर पड़ोसियों ने चाकू से हमला कर दिया। मामूली कहासुनी ने शनिवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले में एक छोटी सी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। घटना शनिवार रात की है। पड़ोसियों ने पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर चाकूओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात करनाल के निगदू में पेट्रोल पंप पर हुई, जहां शुरुआत में हंसी-मजाक और बाद में मामूली गाली-गलौज होने लगी। बात बढ़ने पर विवाद उग्र हो गया और पड़ोसियों ने चाकू निकालकर दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में युवकों को कई जगह चाकू के घाव आए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में भर्ती किया है।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी पड़ोसियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें