फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Fri, 22 Nov 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल में नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए।

उन्होंने बताया कि नशा कितने प्रकार का है और सरकार की ओर से नशों पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया है। प्रतिबंधित नशे कहां से आ रहे हैं और इसका क्या प्रयोजन है। डॉ. वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रथम बार नशा अपनी जेब से रुपये निकालकर नहीं लेता। कोई न कोई व्यक्ति उसके जीवन में मित्र, चलचित्र, पड़ौसी और रिश्तेदार के रूप में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे प्रथम बार नशा निशुल्क देकर कहता है थोड़ा सा लेकर देखो आनंद आएगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में पहली बार में ही नशे को न कहना सीखें। उनशा मुक्त समाज और राष्ट्र के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने दो गीत और कविताएं सुनाकर भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें