संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पहली राज्य स्तरीय एथलेक्टिस किड्स चैंपियनशिप के लिए कर्ण स्टेडियम में बच्चों अभ्यास शुरू कर दिया है। युवा एथलीटों की तर्ज व जिले के बच्चे भी इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।
कोच सतीश पंघाल व ऋषि इस प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के निर्धारित अंडर 12, 10 व आठ आयु वर्ग के बालक व बालिकाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के सरकारी, गैर सरकारी स्कूल के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों के लिए एंट्री फीस 300 रुपए निर्धारित की गई है। रिले टीम में एंट्री फीस एक हजार रुपये रखी गई है। रिले में केवल स्कूल ही एंट्री कर सकते है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सरकारी व निजी स्कूलों के खिलाड़ी तैयारी में लगे है।