फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। नमस्ते चौक के नजदीक मंगल कॉलोनी के पास रविवार रात को कार की टक्कर से मंगल कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक गुरविंद्र की मौत हो गई। कार चालक दूर तक ई-रिक्शा चालाक को घसीटते हुए ले गया। हादसे के चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। परिजन ने चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाने के प्राथमिकी दर्ज की है।



पुलिस के अनुसार रविवार की रात को ब्रह्मानंद चौक के पास मंगल कॉलोनी का रहने वाले गुरविंद्र सिंह (23) ई-रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार की टक्कर लगी। इससे उनकी ई-रिक्शा पलट गई। गुरविंदर ई-रिक्शा के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उनको सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि कार चालक ने शराब पी हुई थी। कार के अंदर शराब की बोतलें और नमकीन चिप्स के पैकेट पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें