फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिंग रोड निर्माण के कारण रास्ता डायवर्ट, रेंग कर चले वाहन, लगा लंबा जाम

Thu, 04 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा।
विज्ञापन

रिंग रोड पर निर्माण कार्य के कारण बुधवार को नेशनल हाईवे-44 की एक लेन को डायवर्ट किया गया। वाहन रेंग-रेंगकर निकले। इससे सुबह से रात तक जाम लगा रहा। वाहनों की रफ्तार कम होने से कतार बढ़ती गई।
दैनिक यात्री दीपक ने बताया कि हाईवे पर लगे जाम में उनकी बस भी फंस गई थी। वह शाम 7:30 बजे के करीब घरौंडा टोल प्लाजा तक पहुंच गए थे। यहां से नीलकंठ ढाबे तक पहुंचने में उनको करीब एक घंटा लगा। जबकि सामान्य यातायात में यह दूरी करीब 10 मिनट में तय हो जाती है। इस कारण पानीपत से करनाल आने में उन्हें 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा।सामान्य रूप से करीब 40 मिनट लगते हैं। पिछले कई दिनों से यह दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुटेल मोड़ के सामने रिंग रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए वाहनों को डायवर्ट किया हुआ है। करनाल जाने के लिए वाहनों के लिए लंबा गोल चक्कर लगाना पड़ता है। वाहनों की गति कम होने से किसी भी समय जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें