नारियल फोड कर कमरे निर्माणक कार्य का शुभारंभ करते भाजपा नेता बृज गुप्ता। प्रवक्ता
करनाल। शहर के माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में तीन कमरे बनाए जाएंगे। इनके साथ संयुक्त शौचालय और बाथरूम भी बनेंगे। डी-प्लान ग्रांट के तहत लगभग 20 लाख रुपये की लागत से इनका निर्माण होगा। विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, चेयरमैन मेघा भंडारी, वार्ड पार्षद मोनिका गर्ग, पार्षद संकल्प भंडारी ने संयुक्त रूप से इस कार्य का शुभारंभ किया। महापौर रेनू बाला ने कहा कि केंद्र में बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करवाए जा रहे हैं। कार्यकारी अभियंता ओपी करदम व कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार भी मौजूद रहे। ब्यूरो