फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फीडर में खराबी से तीन घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Wed, 28 May 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के मुख्य फीडर पुराने चार चमन में खराबी आने से आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। इस कारण से आधे से ज्यादा शहर में सुबह नौ से 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम की टीम ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत से लाइन चालू की तो लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार सुबह के समय इस फीडर में खराबी आने से मॉडल टाउन, सेक्टर 12 व 13, कर्ण कैनाल, कुंजपुरा रोड, सैनी कॉलोनी, मंगल कॉलोनी, वजीर चंद कॉलोनी सहित वार्ड 11 की सभी कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह के समय ही हुई इस घटना के बाद बिजली निगम की टीम फीडर की मरम्मत कर लाइन को चालू करती हुई नजर आई।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे के बाद फीडर की खराबी को दुरूस्त किया गया तो शहर की आपूर्ति सुचारू हो पाई। वहीं इस संबंध में कर्ण कैनाल के दुकानदार राजेश, मोहित, राजकुमार, राकेश व वजीर चंद कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जून से पहले यह हाल है तो आगे की स्थिति क्या होगी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


सब अर्बन वन के ओल्ड चार चमन फीडर में तकनीकी खामी के कारण शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली निगम की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और इस कमी को दूर लाइन को चालू करवाया। शहर में कहीं भी खराबी होती है तो निगम की टीम का प्रयास रहता है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए। - नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें