फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल से दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नौतपा का मंगलवार को तीसरा दिन भी अपेक्षाकृत गर्म नहीं रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार की रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है। 29 व 30 मई को कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की तो कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ नौतपा का प्रभाव कम कर सकते हैं।
रविवार की अलसुबह तेज बारिश ने तापमान को कम कर दिया है। यही नौतपा का पहला दिन भी था लेकिन सूर्य की तपिश अपना प्रभाव नहीं दिखा सकी। सोमवार व मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन इसके बावजूद अभी तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। जिसका कारण नौतपा के तीन दिन बिना तपे ही बीत चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.1 दर्ज किया गया है, ये तापमान सोमवार से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक लेकिन सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। रात्रिकालीन तापमान में भी 24 घंटे के दौरान 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। तापमान बुधवार को भी ऐसा ही रहने की संभावना है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम का मिजाज आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से बीच बीच में हल्के बादल और हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं 28 मई की रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है, जिससे 29 व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट लेकिन रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें