फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरियाणा में औद्योगिक निवेश करेंगे दुबई के उद्यमी

Fri, 10 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। करनाल के सांसद एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल इन दिनों दुबई की यात्रा पर हैं। वहां एक गुरुद्वारे में सिख संगत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दुबई से उद्यमियों से भी मुलाकात की। उद्यमियों को हरियाणा में औद्योगिक निवेश का न्योता दिया तो कुछ उद्यमियों ने हरियाणा में निवेश की इच्छा ही नहीं जाहिर की, बल्कि कुछ ने प्रस्ताव भी दे दिए। इससे मनोहर लाल का दुबई दौरा हरियाणा के विकास के लिए अहम साबित होगा। केंद्रीय मंत्री दुबई में हुए अपने भव्य स्वागत के अभिभूत दिखे।
विज्ञापन

दुबई की सिख संगत के साथ स्वागत करने वालों में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व कार्यकारी सदस्य व उद्योगपति गुरुप्रसाद सिंह भी शामिल रहे। जबल्ली दुबई के श्री गुरुनानक दरबार गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख संगत एकत्र हुई थी। उद्योगपतियों ने हरियाणा में उद्योग लगाने के की इच्छा जाहिर की, कुछ ने केंद्रीय मंत्री को निवेश के लिए प्रस्ताव भी दिए। उद्योगपति गुरुप्रसाद सिंह ने फोन पर जानकारी दी कि दुबई के गुरुद्वारे में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम प्रभलीन सिंह भी शामिल हुए। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार कंघारी साहब ने मनोहर लाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। एसपी सिंह ओवेराय, विक्रमजीत सिंह ने भी स्वागत किया। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा इस समय निर्माण का बड़ा हब बनता जा रहा हैं। हरियाणा में उद्योगों के लिए अनुकूल बातावरण हैं। उन्होंने उद्योगपतियों को हरियाणा आने का न्यौता दिया। इस अवसर पर गुरुप्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बड़े व्यक्तित्व के स्वामी हैं। वह खुद सच्चे गुरु के सेवक और देश भर में उनके कारण सिखों का सम्मान बढ़ा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें