कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार दोपहर को एक शराबी ने जमकर हंगामा किया। वह गाली गलौच देते हुए ट्रामा सेंटर की तरफ जाने लगा। बाद में सिक्योरिटी गार्डों ने शराबी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन घंटे के बाद आरोपी का नशा कम हुआ और माफी मांगने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
सोमवार दोपहर के समय एक शराबी अस्पताल में घुस गया। गाली गलौच करते हुए वह अस्पताल में चक्कर काटता रहा। जब तक ट्रामा सेंटर में घुसने लगा तो सिक्योरिटी गार्डों ने उसे पकड़ लिया। अस्पताल चौकी में शराबी को छोड़ आए। पुलिस ने नशा कम होने पर व्यक्ति से पूछताछ की तो वह मानसिक रूप से परेशान निकला। इस पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।