फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बाद पकड़ा गया दस हजार का इनामी नशा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना पुलिस ने 18 साल बाद दस हजार के इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि कोर्ट से बेल पर आकर 18 साल पहले फरार हुए कैथल निवासी विनोद को सूचना के आधार पर टीम गठित कर पंजाब के पटियाला स्थित एक मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। जिस पर दस हजार रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि आरोपी जेल से भागकर पटियाला के एक मंदिर में संत के भेष में रह रहा था। जिसे काबू कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया है। आरोपी नशीले पदार्थ की तस्करी करते हुए 1998 में भुक्की के एक ट्रक के साथ निसिंग में पकड़ा गया था। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी बेल पर छूट गया था लेकिन बाद में वापस नहीं गया।
विज्ञापन

दस साल की हुई थी सजा
जांच अधिकारी बंसी लाल ने बताया कि 1998 में इस मामले में तीन आरोपी थे जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। एक अन्य फरार चल रहा है। आरोपी विनोद को दस साल की सजा हुई थी जो पांच साल बेल के बाद वापस नहीं आया। 2006 में परिवार के साथ पटियाला चला गया। जिस वजह से पुलिस को उसका सुराग नहीं लग पाया। सूचना के आधार पर उसे काबू किया गया।
कैथल में भी मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार करीब 63 वर्षीय आरोपी विनोद कैथल के जस्यिया मोहल्ला का रहने वाला था, जो शुरू से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था। उसके खिलाफ कैथल पुलिस में भी सट्टेबाजी, एनडीपीएस, एक्साइज समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। वह पुलिस से बचने के लिए पटियाला के मंदिर में संत का चौला पहनकर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें