फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान के लिए आज निकाले जाएंगे ड्रॉ

Mon, 10 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना 2025-26 के तहत कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान देने के लिए लाभार्थियों का चयन ड्रा ऑफ लॉट्स से होगा। इसके लिए 10 नवंबर को सुबह 11: 00 बजे लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में ड्रॉ निकाला जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों से विभाग के पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में किसानों को 50 प्रतिशत या विभाग द्वारा अनुमोदित अनुदान राशि (दोनों में से जो भी कम हो) का लाभ प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन
करनाल। सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग हरियाणा की ओर से संचालित डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र-छात्राएं 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं की ओर से पास की गई कक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाणपत्र, परिवार पहचानपत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड एवं अभिभावक की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें