फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर के बाहर खड़े बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला, माथे से मांस नोचा

विज्ञापन
घर के बाहर खड़े बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला, माथे से मांस नोचा - फोटो : घर के बाहर खड़े बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला, माथे से मांस नोचा
विज्ञापन
- गंभीर हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा, नगर पालिका प्रशासन पर लगाए लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

- बोले- न डॉग शेल्टर बना न ही कुत्ते पकड़ने व नसबंदी को लेकर उठाया गया कदम

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घरौंडा के वार्ड-7 स्थित बालीनगर में सोम्मी राम (55) रविवार की रात को अपने घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान एक कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग नीचे गिर गए और कुत्ते ने उनके चेहरे से मांस खींच लिया। हमला होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया।
मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभोर गुप्ता और लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है और वे घर पर आराम कर रहे हैं। परिवार ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। पार्षद सुनीता और प्रतिनिधि विभोर गुप्ता ने नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुत्तों के हमले हो रहे हैं लेकिन न तो डॉग शेल्टर पूरी तरह तैयार है और न ही कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 महीने से बढ़ रही समस्या
विभोर गुप्ता ने बताया कि करीब 10 महीनों से वार्ड-7 में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ये कुत्ते रोजाना छोटे बच्चों पर हमला कर रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों पर भी हमले हो चुके हैं। एसडीएम और नगरपालिका सचिव को शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।


वर्जन
डॉग शेल्टर का काम अंतिम चरण में चल रहा है और कुत्तों की नसबंदी का काम भी आने वाले दो हफ्ते में शुरू हो जाएगा, जिसके लिए टेंडर भी जारी किया गया है।
- रविप्रकाश, सचिव नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें