फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डॉक्टर से किया अभद्र व्यवहार, डायल-112 पहुंची

Sat, 23 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में हादसे का शिकार हुए नशे में धुत्त अज्ञात व्यक्ति का उपचार करवाने पहुंचे एक सैन्य कर्मी ने ड्यूटी डॉक्टर अंकुश के साथ अभद्र व्यवहार किया। वीरवार रात को हुए अभद्र व्यवहार के बाद डॉक्टर ने डायल-112 को मौके पर बुला लिया। पहले तो डॉक्टर ने सैन्य कर्मी का नाम व नंबर देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में डायल-112 की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले को शांत करवाया। इस मामले में डॉ. अंकुश की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। जबकि सैन्य कर्मी मौके से चला गया।
विज्ञापन



अमृतसर रोड स्थित किंगफिशर के ठीक सामने वीरवार रात के समय नशे में धुत बाइक सवार व्यक्ति गिरा हुआ था। खून से लथपथ हालत को देखकर राहगीर रुक गए थे। सैन्य कर्मी ने घायल को तुरंत उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ भेज दिया था। डॉ. अंकुश ने बताया था कि हादसे में घायल के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें