डीएवी महाविद्यालय में रक्त दान करने वाले युवक को सम्मानित करते पदाधिकारी। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को बलिदान मेजर अमित आहूजा की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एनएसएस इकाईयों, यूथ रैड करोस, रोड सेफ्टी क्लब और मेजर अमित आहूजा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राजीव महाजन ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर बलिदानी मेजर अमित आहूजा के भाई अतुल आहूजा, संगीता आहूजा, शैलेश कुमार, मिशन अस्पताल के निदेशक डॉ सुनील सादिक, बरखा राम तथा अन्य सदस्य तथा डीएवी महाविद्यालय के शिक्षकों ने बलिदानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बलिदानी अमित आहूजा के भाई अतुल आहूजा ने 74 वीं बार रक्तदान कर सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आग्रह किया कि इस रक्तदान शिविर को हर वर्ष इसी भांति सुचारू रखा जाए। ब्लड बैंक की टीम ने 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर के सफल आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका चौधरी और डॉ. खुशबू मल्होत्रा, यूथ रेडक्राॅस से डाॅ. शालू गुप्ता , रोड सेफ्टी क्लब से डाॅ. दर्शन लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।