फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया चाहे न लाना, पर पापा जल्दी आ जाना...

विज्ञापन
Do not want to bring a doll, but Papa should come soon...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्री सेवा समिति आश्रम में चौकी का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के सातवें दिन मां का गुणगान करते हुए दिल्ली के गायक प्रेम मेहरा ने ‘सात समुद्र पार से प्यारी सी गुड़िया ले आना, गुड़िया चाहे न लाना, पर पापा जल्दी आ जाना’। ‘आ जा मां तुझे दिल ने पुकारा भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालु माता के भजनों पर खूब झूमे।
रविवार को माता की चौकी में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, रामचंद्र सोनी, राकेश नागपाल पहुंचे। मां की ज्योत सुरेंद्र सोनी ने प्रचंड की। मां की आरती विजय गिरधर नेे की। मां का चोला अर्पण नीटू कक्कड़ और एसके सिंह ने किया। माता का शृंगार प्रदीप गुलाटी, राजकुमार भूटानी, हरीश मोगिया, सुजाता एवं मनोज अरोड़ा, लवली व मुकेश अरोड़ा, जुगल पसरीचा, राजेश पसरीचा, अजीत डावर, हिमांशु डावर, संजय बरेजा, हिमांशु ढ़ीगडा, रणबीर सिंह, राकेश राणा और लक्ष्य गुलाटी ने किया। इस अवसर पर मां झंडेवाली सेवा समिति के प्रधान कमल मुंजाल, जुगल बठला, शशी टंडन, देवी दयाल, डॉ. एएस पुरी, चंद्रवीर भाटिया, नरेश शर्मा और महेश गुलाटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मां झंडे वाली के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से सेक्टर-14 के श्रीकृष्णा मंदिर में आयोजित मां झंडेवाली की चौकी के सातवें दिन मां झंडे वाली के भजनों पर भक्त खूब झूमे।
विज्ञापन

रविवार को मां की ज्योत जीडी शर्मा नेे प्रचंड की। मां झंडेवाली का गुणगान करते हुए साहिल डोगरा ने ‘जय जय कर मैं किश्ती बनाई है, मेरी किश्ती ते ओ बहण गे जेडे मइया मइया कहण गे’। ‘किती मेरे ते दया, झंडेवाली ने, मैंनू गोद ल्या झंडेवाली ने, बिच सूपणे दे दिलदार मिलया मैंनू गोद लिया झंडे वाली ने’ भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। रविवार को विशिष्ट अतिथि सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग और कपिल अत्रेजा रहे। मां का शृंगार गौरी फार्मा, रितेश गुप्ता, संजीव गोयल, राजकुमार बंगिया, नीटू सचदेवा, अमित रहेजा, संजय बिराल, चरणजीत सचदेवा और अमरनाथ ढीगरा ने किया। रविवार को माता की चौकी के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मां झंडेवाली की आरती अमित लूथरा ने की। इस अवसर पर प्रधान राजेश लांबा, राजेश शर्मा, ललित भोरा, श्याम बतरा, हरीश भूटानी, हेमंत गुलाटी, राहुल भटनागर, ममता नागपाल, कविता भोगरा, सुनीता गुंबर, सुधा चुंघ, सुनीता अरोड़ा, साक्षी भटनागर, रचना नारंग, नीलम अरोड़ा, रेनू सचदेवा और दिया छाबड़ा का योगदान रहा।

Do not want to bring a doll, but Papa should come soon...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें