फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा की धूम, विश्व शांति की कामना

विज्ञापन
Dhoom of Durga Puja, wishing for world peace
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बंगाली कॉलोनी में दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है। मां दुर्गा पूजा के दूसरे दिन नैनीताल से पधारे पंडित वापी गांगुली और चंदन गांगुली ने श्रद्धालुओं से विशेष पूजा करवा विश्व शांति की कामना की।
रविवार दोपहर महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के लिए पवित्र रसोई में मूंग की दाल, आलू का भाजा, बैगन का भाजा, कोला का भाजा, खूमरा भाजा, पोटल भाजा, मेथी भाजा, गोभी जोट, भात और बांध गोभी का प्रसाद तैयार कर भोग लगाया। सुबह ढाक की ताल पर शुरू हुई दुर्गा पूजा पुष्पांजलि के साथ हुई। दोपहर को दहिया और हलदर परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा की। रात को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान धनुची डांस देखने लायक था, जिसको देखने दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल दुर्गा पूजा समिति के प्रधान परतोषकर ने बताया कि कोलकाता से कई परिवार 1984 में करनाल आए थे। सबसे पहले वे महिला आश्रम में रहे, जहां दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया। उसके बाद सभी बंगालियों ने अपना घर बसाया और बुजुर्गों ने दुर्गा पूजा की परंपरा को निभाया। इस अवसर पर अंजना दास, साथी पाल, नितिका शाह, शिवानी दास, सुधा बरमन, ज्योति पाल, दीपा अधिकारी, मोना पाल, अंजली दास, प्रभा शाह, प्रीति दास, अनिमा पाल और दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें