फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय 28 वीं युवा उत्सव की तैयारीयां शुरू

विज्ञापन
54: जिलास्तरीय युवा उत्सव वाली खबर के लिये। अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल। 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रदेश भर में युवा उत्सव की धूम रहेगी। इसी दौरान सभी जिलों में दो दिवसीय युवा उत्सवों का आयोजन किया जाना है। इन समारोहों की तारीखें स्थानीय अफसर खुद तय करेंगे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा ने इस संदर्भ में सभी जिलों के खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

खास बात यह कि इन उत्सवों के दौरान पूरी तरह से भारतीय लोक कला व संस्कृति को ही प्रोत्साहित किया जाएगा। इसलिए निर्देशों में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस दौरान मंच पर फिल्मी गीत व संगीत मान्य नहीं होंगे। इसके लिए 15 से 29 आयु वर्ग के युवा कलाकारों से आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे। इन उत्सवों में विजेता कलाकारों को नकद पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।
इन उत्सवों के आयोजन के लिए विभाग ने सभी जिलों के लिए 1,75,750 रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
इन उत्सवों में जो भी निर्णायक मंडल होगा वह अपनी विधा में निपुण और पोस्ट ग्रेजुएट होने चाहिए। सभी जिलों में यह उत्सव बेहतरीन ढंग से आयोजित हों, इसके लिए प्रदेश के 22 जिलों के लिए 9 वाईसीओ नियुक्त किए गए हैं। जिसमें करनाल के लिए जोगेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। यह पानीपत और कैथल में होने वाले उत्सवों की निगरानी भी करेंगे।
विज्ञापन

इन सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत होंगे मुकाबले
युवा उत्सव में होने वाले विभिन्न मुकाबले संगीत (शास्त्रीय गायन, वादन) लोक संगीत, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, नाटक और भाषण विधा के अंतर्गत होंगे। जिसमें फिल्मी गीत व संगीत मान्य नहीं होगा। लोक गीत हरियाणवी परिवेश में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें