फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: धार्मिक स्थल में बज रहे स्पीकर को लेकर दो पक्षों में विवाद, विरोध करने पर व्यक्ति पर चाकू से वार

Thu, 01 Feb 2024 03:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में गुरुद्वारे में स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पीड़ित कर्मबीर सिंह ने विरोध जताया तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के घरौंडा में धार्मिक स्थल में बज रहे स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमे एक पक्ष व्यक्ति ने पीड़ित पर चाकू से वार कर घायल कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन


घरौंडा थानाक्षेत्र के गांव खोराखेड़ी निवासी कर्मबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कश्यप चौपाल के पास था। इसी दौरान गुरुद्वारे के स्पीकर की आवाज बहुत तेज थी। इसी दौरान राम स्वरूप को गुरुद्वारे में स्पीकर की आवाज कम करने के लिए कहा। विरोध करते हुए रामस्वरूप ने गाली-गलौज कर दी। पीड़ित कर्मबीर सिंह ने विरोध जताया तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे जानसे मारने की धमकी भी दी गई। ऐसे में उसे जान का खतरा है। घरौंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़ित ने सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें