फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। जिला नगर योजनाकार की ओर से बुधवार को इंद्रगढ़ रोड पर दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। डीटीपी ओमप्रकाश ने जेसीबी की सहायता से डीपीसी व एक रिहायशी भवन की दीवार को ध्वस्त करा दिया।
डीटीपी ओमप्रकाश टीम और पुलिस बल सहित इंद्रगढ़ रोड स्थित दरगाह के पास कॉलोनाइजर द्वारा करीब दो एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी में पहुंचे। जंहा उन्होंने एक मकान की डीपीसी व एक भवन की दीवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कॉलोनी में न खरीदें प्लॉट

डीटीपी ओमप्रकाश ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे। केवल सरकार द्वारा वैध की गई कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें। इसके अतिरिक्त उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अवैध कॉलोनियों के पनपने पर सरकार की ओर से रोक लगाई गई है। यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी काटेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें