फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवाए जाने से युवा क्रिकेटरों में मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर करनाल के क्रिकेटरों की राय
विज्ञापन

- खिलाड़ी बोले- भारतीय टीम के न्यूनतम प्रदर्शन ने किया मायूस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैचों की शृंखला में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस पर करनाल के युवा क्रिकेटरों ने अपनी राय दी है। उनका कहना है कि इस ट्रॉफी को भारतीय टीम लगातार 10 साल से जीत रही है। टीम इंडिया का इस ट्रॉफी को गंवाना बड़ा भी निराशाजनक पल रहा।
खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम से जिस प्रदर्शन की आस थी, वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसी महान बल्लेबाजों के बल्ले भी शांत रहे। अंतिम मैच में कप्तान रोहित शर्मा के न खेलने के फैसले ने भी सब को चौंका दिया। जसप्रीत बुमराह का अंतिम मैच में चोटिल हो जाना भी मुख्य कारण रहा।
विज्ञापन


टेस्ट मैच की टीम का होना चाहिए बदलाव
बॉर्डर गावस्कर जैसी महत्वपूर्ण ट्रॉफी में भारतीय टीम का इस तरह का प्रदर्शन दिग्गज बल्लेबाजों की परफॉर्मेंस पर सवाल खड़ा करता है। इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। बल्लेबाजी में यशस्वी, नीतीश रेड्डी व केएल राहुल का बल्ला चला। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अव्वल रहा। इस प्रदर्शन से भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव की जरूरत है, युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए।
- मोंटी, क्रिकेट कोच

दो टेस्ट सीरीज में लगातार हार गलत
भारतीय टीम की लगातार दो टेस्ट सीरीज में हार गलत है। 2024 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 0-3 से पस्त हुई। इससे पहले भी भारत ने 2013 से 2015 के बीच लगातार चार टेस्ट सीरीज गंवाई थी। टीम के इस तरह के प्रदर्शन से चयनकर्ताओं व कोच की भी किरकिरी होती है। भारतीय क्रिकेट जगत में फिर से बदलाव का दौर आने वाला है। अंशुल कांबोज जैसे युवाओं को भी मौका दिया जाए।
- निशांत


शीर्ष कर्म की बल्लेबाजी रही हार का कारण
इस ट्रॉफी में शीर्ष कर्म की बल्लेबाजी का किसी भी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन न करना हार का मुख्य कारण रहा। टीम संयोजन व ओपनर में बदलाव की जरूरत है। टीम में बेहतर पेसर गेंदबाज व शीर्ष में विकेट को रोक कर चलने वाले बल्लेबाज की कमी है। इस तरह के प्रदर्शन से देश के युवा क्रिकेटरों व क्रिकेट प्रेमियों की मायूसी साफ झलक रही है।
विज्ञापन

- ओम मलिक


कप्तान का सक्रिय व आक्रामक होना जरूरी
किसी भी टीम की हार व जीत तथा मैच के दौरान उसका प्रदर्शन कप्तान की सक्रियता पर निर्भर करता है। मैच के दौरान कप्तान का आक्रामक होना भी बेहद जरूरी है। विराट कोहली व महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी बेहतरीन रही है। लगातार दो टेस्ट में हार से रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में टेस्ट मैचों की दोबारा बेहतरीन टीम का चयन किया जाना जरूरी है।
- नितिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें