फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ढाकवाला गुजरान को मिली ढाई करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
राजपुताना चौपाल का शिलान्यास करते  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार को गांव ढाकवाला गुजरान गांव में 2 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र और गांव के डेरा राजपुतान में 18 लाख से बनने वाली चौपाल का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बन रही मेडिकल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन इसी साल हो जाएगा। इससे जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी वहीं राेजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
उन्होंने बताया कि घरौंडा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए 4 करोड़ की लागत से एक एकड़ जमीन में ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके बनने के बाद एसएचजी से जुड़ी महिलाएं प्रशिक्षण पाकर बेहतर क्वालिटी के उत्पाद तैयार कर सकेंगी। जिससे उन्हें अच्छी कीमत मिलेगी और आय में इजाफा होगा। आय बढ़ने से परिवार भी मजबूत होंगे। कंबोपुरा में वालीबाल का इंडोर स्टेडियम मंजूर हो चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों में यमुना बेल्ट के गांवों की तस्वीर बदली है। इस बेल्ट में दूसरी आईटीआई भी जल्द बनेगी। हालांकि कक्षाएं पहले ही चालू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कई गांवों में पंचायत के पास आमदन नहीं है। इन गांवों में उन्होंने विकास कार्यों के लिए पहले ग्रांट भिजवाई। इस मौके पर ढाकवाला गुजरान के सरपंच गौतम रंगा, एडवोकेट चरण सिंह, मंडल अध्यक्ष सचिन राणा तथा आसपास के गांवों में पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें