फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहे लागी लगन खाटू श्याम की... भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
Devotees dance on the song of Mohe Lagi Lagan Khatu Shyam
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम कुंज परिवार की ओर से श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें ‘मोहे लागी लगन खाटू श्याम की’ भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। संकीर्तन में बाबा का गुणगान करते हुए प्रियंका मालरा ने ‘दे दे दो हजार का नोट मैंने खाटू जाणा है’। ‘कारोबार मेरो बाला जी चलावे, मेरो बैलेंस सीट बाला जी बनावे, जिमे कदे भी घाटा न आवे’ और ‘जिसकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा’ भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
मुकेश शर्मा ने ‘लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे और ‘मेरे खाटू वाले की घर-घर में जोत जले’ भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। शीतल शर्मा ने ‘झोलियां भर-भर के देता है जो जमाने को’ और ‘श्याम की दीवानी’ भजन गाकर खूब वाहवाही लूटी। हिमांशु शर्मा ने ‘कदम-कदम पर रक्षा करता, घर-घर में उजाला मेरा बाबा खाटू वाला’। ‘हम क्या तुम से कम हैं सांवरिया’ भजन गाया। कपिल जुनेजा ने ‘राधा नाम की लगाई फुलवारी, पत्ता-पत्ता श्याम बोलदा’ गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दीवाना और अभिषेक गोकर्ण ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया। शुक्रवार शाम श्री खाटू श्याम मंदिर में पंडित अनुपम त्रिपाठी और पंडित दीपक पांडे ने श्री खाटू श्याम का श्रृंगार कर विनय सिंगला, अजय मदान, नीरज सिंगला और वीपी मैहता से विशेष पूजा करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें